Wednesday, November, 05,2025

कैला देवी माता का लक्खी मेला 26 से 1000 पुलिसकर्मी और 305 CCTV कैमरे करेंगे निगरानी

करौली: प्रमुख शक्तिपीठ कैला देवी माता का लक्खी मेला 26 मार्च से शुरू होगा। इस 16 दिवसीय मेले में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु आएंगे। कैला देवी शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि घट स्थापना 30 मार्च को और अष्टमी पूजन 5 अप्रैल को किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों के आने जाने के लिए 350 से अधिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने 350 निजी सुरक्षाकर्मी भी लगाए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी 305 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। मंदिर प्रबंधक विवेक द्विवेदी ने बताया कि दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए 25 जल मंदिर स्थापित किए गए हैं। 50 स्काउट गाइड और रोवर स्वैच्छिक सेवाएं देंगे। मेला क्षेत्र में 160 शौचालय और 200 से अधिक सफाई कर्मी रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery