Thursday, April, 24,2025

जोधपुर में डिलीवरी बॉय घायल, चूरू में वेटरनरी डॉक्टर की मौत बाइक को डेढ़ किमी तक घसीटती ले गई कार

जोधपुर: शहर में शनिवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने तेज रफ्तार कार से एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर पड़ा। टक्कर के बाद बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन कार चालक ने गति कम नहीं की और उसे घसीटते हुए कार को चलाता रहा। इस दौरान सड़क पर तेज चिंगारियां निकलती रहीं। शास्त्री नगर थाने के एसआई शैतान राम ने बताया कि घटना में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे भावेश साधनानी (19) को गिरफ्तार किया है।

बेकाबू कार 5 बार पलटी, डॉक्टर की मौत

चूरू के सादुलपुर-सिधमुख रोड पर शनिवार देर शाम एक कार पांच पलटियां खाने के बाद दीवार से जा टकराई। हादसे में एक वेटरनरी डॉक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई थी। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, सादुलपुर के ढिगारला निवासी डॉ. मनोज बुडानिया (36) पुत्र हवासिंह चेनपुरा में पशु का इलाज करने के बाद बोलेरो से घर लौट रहे थे। सिधमुख पुलिया के पास सड़क पर नीलगाय आने से कार बेकाबू होकर पलट गई। डॉक्टर मनोज कार से निकलकर रोड पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें लगीं। कार में सवार उनका दोस्त सेउवा गांव का रणवीर पूनिया (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery