Thursday, April, 17,2025

नागौर-जोधपुर के बीच कनेक्टिविटी के लिए परियोजना को मिली मंजूरी

जोधपुर: नागौर और जोधपुर के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक परियोजना को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत 87.63 किमी लंबी सड़क को चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे न केवल यातायात को गति मिलेगी, बल्कि सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 787.33 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ 6.55 किलोमीटर लंबा बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है, जो बावड़ी शहर समेत पूरे मार्ग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। अपग्रेड के बाद सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण यातायात की गति को बढ़ाने के साथ-साथ दुर्घटनाओं के जोखिम को भी कम करेगा। नए बाईपास से बावड़ी शहर में भारी वाहनों का दबाव घटेगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी। यह स्थानीय निवासियों के लिए राहत का कारण बनेगा और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह सराहनीय प्रयास है। यह परियोजना पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी के सराहनीय प्रयासों से न केवल सड़क क्षेत्र के आर्थिक विकास की गति बढ़ाएगा, बल्कि नागौर और जोधपुर के लोगों के लिए एक सुरक्षित और तेज रफ्तार जीवनरेखा भी बनेगी।

क्षेत्रीय विकास के लिए परियोजना महत्वपूर्ण

यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। जोधपुर-नागौर के बीच तेज और सुरक्षित यातायात से व्यापार, कृषि, पर्यटन और उद्योगों को लाभ होगा। विशेष रूप से किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी, जिससे उनके लिए लागत कम होगी। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच होने से राजस्थान में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery