Friday, June, 27,2025

पानी की परेशानी को लेकर ग्रामीणों के साथ भाजपा की प्रधान चढ़ी टंकी पर

जोधपुर: लूणी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर लोग आंदोलनरत हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि केरू पंचायत समिति की प्रधान को गुरुवार को अपने क्षेत्र की एक पंचायत में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा। इसके बाद कहीं जाकर प्रशासन वहां पहुंचा। भाजपा की प्रधान अनुश्री पूनिया ने ने बताया कि उनके क्षेत्र में पेयजल की परेशानी लंबे समय से चल रही है। नहरबंदी के दौरान भी सही प्रबंधन नहीं हुआ। अब नहर में पानी की आवक होने के पांच दिन बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही, जबकि कई जगह पर फिल्टर हाउस में नए पंप लग चुके हैं। फिर भी, टंकियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए ग्रामीणों के साथ टंकी पर आना पड़ा। अभी भी कई इलाकों में जहां पानी की सख्त आवश्यकता है, वहां अधिकारी टैंकर नहीं भेज रहे हैं। इसलिए पूरे क्षेत्र में ग्रामीण परेशान हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery