Tuesday, June, 23,2026

जोधपुर में मारपीट के बाद सिर में गोली मारकर युवक की हत्या

जोधपुर: शहर में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देवनगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे मोटर चौराहे की है, जहां कार रिपेयर करवाने आए दो युवकों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमले में घायल विक्की फाइटर की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सन्नी हंस का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार देर रात विक्की फाइटर और सन्त्री हंस अपनी एसयूवी के पास खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और फिर दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली विक्की के सिर में और सन्नी की पीठ में लगी। दोनों को गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विक्की ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दो आरोपी हिरासत में, धरना समाप्त

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में विक्की फाइटर की मौत के बाद परिजनों का धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की थी। प्रशासन ने सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम को राजी हुए। पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक माउंट आबू से और दूसरे को जोधपुर शहर क्षेत्र से पकड़ा गया है।

बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमले के दौरान दोनों युवक जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन बदमाश उनका पीछा करते रहे। एक युवक बॉम्बे मोटर चौराहे की तरफ भागा, जबकि दूसरा पास के कॉम्प्लेक्स में घुसने का प्रयास करते हुए गिर पड़ा। इसके बाद भी हमलावरों ने उस पर हमला जारी रखा। वारदात के दौरान करीब तीन राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत और एसीपी पश्चिम नरेन्द्र सिंह देवड़ा घटनास्थल पर पहुंचे।

दो माह पहले भी किया था हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला है। एसीपी नरेन्द्र सिंह देवड़ा ने बताया कि हमलावर मोंटू कंडारा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की पहचान विशाल पंडित, चिकू, अजय घारू और सुनीत तेजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले सन्नी हंस के भाई राहुल और संजय मेघवाल के बीच मारपीट हुई थी। उसी विवाद का बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery