Saturday, September, 27,2025

पूर्व चीफ IT आयुक्त व ITO को 4 साल की जेल

जोधपुर: स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने रिश्वत मामले में पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा और पूर्व आईटीओ शैलेंद्र भंडारी को चार-चार साल के कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले ज्वेलर को बरी कर दिया। सरकारी वकील भगवानसिंह भंवरिया ने बताया कि पवन कुमार शर्मा 1981 बैच का आईआरएस अधिकारी था। उसे चांदी के कप में चाय पीने और सोने की चम्मच का इस्तेमाल करने का शौक था। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में भी संपत्ति मिली थी। मामला 31 मार्च, 2015 का है।

बाड़मेर के व्यापारी किशोर जैन ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि आयकर विभाग ने उसकी टैक्स देनदारी को मूल 2.5 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 12 करोड़ रुपए कर दिया। मामले को निपटाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने शुरुआत में 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। बाद में 23 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जैन की शिकायत के बाद सीबीआई ने 31 मार्च, 2015 को जौहरी चंद्रप्रकाश कट्टा के शोरूम पर शैलेंद्र भंडारी को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। यह रकम मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा की तरफ से ली जा रही थी। इस पर पवन कुमार शर्मा, शैलेंद्र भंडारी और ज्वेलर चंद्रप्रकाश कट्टा को गिरफ्तार किया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery