Tuesday, July, 21,2026

एक प्रसूता वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर

जोधपुर: सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन) के बाद तबीयत बिगड़ने वाली एक प्रसूता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह प्रसूता वेंटिलेटर पर है। वहीं दो प्रसूताओं की हालत सही होने पर आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉ. एसएन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि गत 24 घण्टों में आईसीयू में भर्ती पांच मरीजों में से दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें एचडीयू, में शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों में से एक अभी वेंटिलेटर पर है एवं अन्य दो मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती तीन मरीज से एक मिसमेच ब्लड ट्रांस्फ्यूजन किया गया था, उसका डायलिसिस जारी है व स्थिर अवस्था में है।

वहीं सामू नामक दूसरी मरीज को गर्भाशय व पेशाब की थैली फटी हुई अवस्था में पहुंची थी उसका उपचार जारी है एवं वह वेंटिलेटर पर है और डायलिसिस भी हों रहा है। मरीज की अवस्था गंभीर है। तीसरी मरीज अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण किडनी पर असर होने के कारण उम्मेद अस्पताल से शिफ्ट किया गया था, उसका उपचार जारी है एवं इस मरीज का भी डायलेसिस किया गया है। मरीज की अवस्था स्थिर है। सभी मरीजों का उपचार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery