Tuesday, July, 14,2026

तंबू में सो रहे लोगों पर चढ़ा ट्रेलर, 2 बालिकाओं समेत तीन की मौत

झुंझनूं: गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नंगली निर्वाण गांव में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे तंबू लगाकर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक युवती व दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक 22 साल की युवती (शादीशुदा), जबकि दो नाबालिग लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 13 व 12 साल बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, टोडी और बिजौली क्षेत्र के भोपा समाज के कुछ परिवार नंगली निर्वाण गांव में आए हुए थे। ये लोग यहां खेतों में प्याज की फसल की कटाई का काम कर रहे थे। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद थकान मिटाने के लिए सभी मजदूर सड़क से दूर अपने तंबुओं में सो रहे थे, शुक्रवार सुबह करीब 4 एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे उन तंबुओं में जा घुसा, जहां मजदूर सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तंबू में सो रहे लोगों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंजर तबाही में बदल चुका था।

दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। सुनील (10), संजय (6) और संजीत (5) को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है। रवीना (20) का उपचार झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों का प्रदर्शन

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया। अपनों को खोने के गम और व्यवस्था के खिलाफ गुस्से में डूबे परिजनों और ग्रामीणों ने गुढ़ागौड़जी थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर न्याय और उचित मुआवजे की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया है। गुढ़ा, उदयपुरवाटी, गोठड़ा थाने की पुलिस सहित झुंझुनूं पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। नवलगढ़ डीएसपी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

चालक हिरासत में

पुलिस ने मुन्नाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम और घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery