Friday, September, 26,2025

पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला कर ट्रेन के आगे कूदा कांस्टेबल

झुंझुनूं: कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह आरएसी के कांस्टेबल ने पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। रेलवे ट्रैक पर उसकी बॉडी मिली है। उधर, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। पत्नी को जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उसके हाथ की दो अंगुलियों कटकर अलग हो गई। बेटे की गर्दन पर गहरा घाव है। वह झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती है। पति-पत्नी के बीच कई साल से विवाद चल रहा था।

20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में दोनों के बीच तलाक को लेकर सुनवाई होनी थी। कोतवाली थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि किसान कॉलोनी में आरएसी कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल की पत्नी और 6 साल का बेटा किराए के मकान में रह रहे थे। राजकुमार की पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी। वह 16 अगस्त को ही श्रीगंगानगर से छुट्टी लेकर घर आया था। पिछले दो दिन से घर में तनाव का माहौल था। दोनों के बीच तल्खी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी।

7 साल पहले हुई थी शादी

राजकुमार की शादी 7 साल पहले हुई थी। महिला की सरकारी नौकरी है। पांच साल से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार तड़के करीब 4 बजे पति राजकुमार कांटीवाल और पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। बात खून-खराबे तक पहुंच गई। तमतमाए राजकुमार ने तलवार निकाली और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद बेटे पर भी कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महिला के घर पहुंचे। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया गया। राजकुमार की बॉडी पौने 8 बजे बगड़ इलाके के रतन शहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery