Sunday, April, 12,2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से एक जने की मौत, परिजनों का हंगामा

झुंझुनूं: खेमी सती मंदिर के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार रेंटल स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भड़ौंदा कलां निवासी महमूद दो महीने से झुंझुनूं के मान नगर में किराए पर रह रहा था। वह मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर में महमूद अपने साथी इकराम के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान खेमी सती मंदिर के पास तेज रफ्तार रेंटल स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर महमूद के परिजन बीडीके अस्पताल पहुंचे और शव
को इमरजेंसी के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने आर्थिक सहायता और रेंटल गाड़ी मालिक व चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि महमूद की मौत से उसका परिवार बेसहारा हो गया। पुलिस ने घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महमूद के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने रेंटल कार मालिक और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है। महमूद की मौत से उसके गांव में शोक का माहौल हो गया। परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery