Saturday, August, 22,2026

कुत्ते का आतंकः वकील, पुलिसकर्मी समेत पांच को काटा

झुंझुनूं: कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जो भी सामने आया, उसके पीछे दौड़कर उसे काटने की कोशिश की। कुत्ते के काटने से वकील, पुलिसकर्मी, सरकारी कर्मचारी और मजदूर समेत पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए कैंटीन, कोर्ट, दुकानों और कार्यालयों की ओर भागते नजर आए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे एसीजेएम कोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए उन्होंने हाथ पैर चलाए, लेकिन कुत्ते ने उनके हाथ और जांघ पर काट लिया। हमले में उनके हाथ पर चोट आई और अस्पताल में दो टांके लगाए गए। रणजीत सिंह के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी छानने का काम कर रहे परशुराम पर भी कुत्ता झपटा। कुत्ते ने उसकी कोहनी पर काट लिया। इसके अलावा एक सरकारी कर्मचारी, एक पुलिसकर्मी और कैंटीन के पास काम कर रहा एक अन्य मजदूर भी हमले की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ता सामने आने वाले हर व्यक्ति पर झपट रहा था।

बचने के लिए कोर्ट-कैंटीन में घुसे लोग

कुत्ते के लगातार हमले से कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए। कई लोगों ने दुकानों और कार्यालयों में शरण ली, जबकि कुछ लोग कोर्ट परिसर और कैंटीन की तरफ भागे। घटना के कारण कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट-कचहरी परिसर का कामकाज भी प्रभावित रहा। झुंझुनूं बार के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय ओला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बावजूद शहर में आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

हमले के बाद कुत्ते की मौत

नगर परिषद के सब इंस्पेक्टर अली हसन खान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। लोगों पर हमला करने के कुछ समय बाद ही कुत्ते की कलेक्ट्रेट परिसर में मौत हो गई। नगर परिषद की टीम ने कुत्ते के शव को वहां से हटाकर मोड़ा पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से दफना दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery