Thursday, March, 26,2026

सीढ़ियों से गिरने की कहानी निकली झूठी 19 फ्रैक्चर ने खोला मौत का राज

झालावाड़: जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के चंदीपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला साबित कर दिया है। शुरुआती तौर पर परिजनों ने महिला की मौत की वजह सीढ़ियों से गिरना बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने इस कहानी की पोल खोल दी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, मृतका रेणु की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय पीहर और ससुराल पक्ष दोनों ने इसे दुर्घटना करार दिया। हालांकि, घटनास्थल पर मिले संकेत और परिस्थितियां पुलिस को संदेहास्पद लगीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर करीब 19 फ्रैक्चर पाए गए, जो सामान्य गिरने की घटना से मेल नहीं खाते थे। यही नहीं, परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज न कराना भी संदेह को और गहरा कर गया।

हेड कांस्टेबल की पहल से दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में शामिल हेड कांस्टेबल सतवीर ने स्वयं पहल करते हुए अकलेरा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा को सौंपी गई। वैज्ञानिक जांच और एफएसएल टीम की मदद से क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम पर हमले की कोशिश

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उसके खिलाफ जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा डालने का एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery