Wednesday, August, 19,2026

नया सवेरा बदल रहा कंजर डेरों की तस्वीर

झालावाड़: अपराध के दुश्चक्र से कंजर समुदाय को निकालकर मुख्यधारा से जोड़ने का झालावाड़ पुलिस का नया सवेरा अभियान अब बदलाव की तस्वीर पेश कर रहा है। पुलिस महानिरीक्षक, कोटा रेंज हरेन्द्र कुमार महावर की मौजूदगी में आयोजित समारोह में 360 परिवारों को आवासीय पट्टों का लाभ दिया गया। इनमें 283 पट्टे वितरित हुए, जबकि 77 की प्रक्रिया जारी है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और राजस्थान टेक्सटाइल मिल भवानीमंडी के अध्यक्ष रोहित अरोड़ा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

जिले के 18 डेरों में करीब 4,100 लोग रहते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र मीणा के नेतृत्व में घर-घर संवाद कर करीब 2 हजार लोगों ने अपराध छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली। 1 मार्च 2026 को आरटीएम भवानीमंडी से समझौते के बाद 170 लोगों को कौशल प्रशिक्षण मिला और करीब 100 परिवारों को स्थाई रोजगार मिला। चालू सत्र में 165 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया, जबकि करीब 900 बच्चे नियमित पढ़ाई कर रहे हैं।

मानव तस्करी गिरोह पर कार्रवाई

अभियान के दौरान अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 14 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। 154 लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया तथा स्वास्थ्य शिविरों के साथ इंटरलॉकिंग सड़क और मुक्तिधाम जैसी सुविधाएं विकसित की गई।

मनोज कुमार बने बदलाव की मिसाल

डेरा बिरियाखेड़ी के मनोज कुमार का राजस्थान होमगार्ड में चयन हुआ। वे डेरों से सरकारी सेवा में चयनित होने वाले पहले युवा हैं।

अभियान से अपराध में ऐतिहासिक गिरावट

अभियान के सकारात्मक परिणाम अपराध के आंकड़ों में भी नजर आ रहे हैं। 1 अप्रैल से 15 अगस्त 2026 तक केवल 9 मामले दर्ज हुए, जबकि पहले
सालाना 150 से 200 प्रकरण सामने आते थे। हरेन्द्र कुमार ने कहा कि स्थाई बदलाव शिक्षा, रोजगार, आवास और सम्मान से ही संभव है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery