Sunday, July, 06,2025

खेत में बने कुएं में मिले मां और दो बच्चों के शव

झालावाड़: झालरापाटन के सुनेल थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में एक खेत में बने कुएं में मां और उसके दो बच्चों के शव मिले। मां व दोनों बच्चों के शव रस्सी के सहारे एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों शवों को बाहर निकलवाया। थानाधिकारी ने बताया कि बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। विवाहिता के भाई ने मौत के कारणों की जांच की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। झालरापाटन के गुर्जर मोहल्ला निवासी अनिल गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को अपनी पत्नी रामभरोस (26), बेटी प्राची (3) और बेटे गुरु (1) को लेकर दुबलिया अपने खेत पर आया था।

शाम को करीब 6 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए बच्चों और पत्नी को खेत पर छोड़कर बाजार चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह सामान लेकर लौटा तो पत्नी और दोनों बच्चे खेत पर मौजूद नहीं थे। काफी देर तक आसपास तलाश की, इस दौरान खेत के कुएं में झांका तो पत्नी और बच्चों की चप्पल दिखाई दी। कुएं में गिरने का अंदेशा होने पर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery