Friday, September, 26,2025

मर्डर के आरोपियों की दुकानों पर चला बुलडोजर

जैसलमेर: जिले के डांगरी गांव में हुए खेत सिंह हत्याकांड के 3 आरोपियों की अवैध प्रॉपर्टी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
गुरुवार देर रात वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर से 5 अवैध दुकानों को तोड़ा। इसके अलावा इन लोगों ने 150 बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खेती कर रखी थी।

प्रशासन ने देर रात इस जमीन से भी तारबंदी को हटा दिया। उधर, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खेत सिंह का शव डांगरी गांव लाया गया, जहां पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। देर रात हुई वार्ता में ग्रामीणों ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की मांग की थी। पुलिस प्रशासन ने हत्याकांड के आरोपियों लाडू खान, जमाल खान और खेते खान की 5 अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार सुबह डांगरी गांव पहुंचे और खेत सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। विधायक भाटी ने घटना को लेकर दुख जताया। भाटी ने कहा कि इस क्षेत्र को किसी की नजर लग गई है। उन्होंने घटना में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery