Tuesday, July, 14,2026

परिवार को मिलेगी सुरक्षा, बेटे के साथ रहेगा गार्ड... धरना खत्म

अजमेर: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उसके परिजनों का 12 घंटे से चल रहा धरना मंगलवार शाम प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ धरना शाम करीब सात बजे खत्म हुआ। इससे पहले जगन के बेटे आसाराम ने कहा था- मैं जगन गुर्जर का खून हूं.. मैं घर में घुसकर मारना भी जानता हूं.. और जेल में भी मारना जानता हूं, इसका जवाब फिर सरकार देगी। परिजन मांगों को लेकर लिखित आश्वासन देने पर अड़े थे।

प्रशासन ने परिजनों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए परिवार की सुरक्षा, जगन के भाई पप्पू गुर्जर के जेल स्थानांतरण सहित पांच बिंदुओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जगन के बेटे आसाराम और परिजनों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरना स्थल पर जगन गुर्जर के मित्र प्रहलाद सिंह ने प्रशासन की ओर से तैयार सहमति पत्र पढ़कर सुनाया। इसके बाद आसाराम ने परिवार और समाज के लोगों से चर्चा कर धरना समाप्त करने पर सहमति दी। प्रशासन ने जगन गुर्जर के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, आसाराम के साथ एक सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा जगन के भाई पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर भी सहमति बनी।

साजिश के तहत हत्या का आरोप

धरने के दौरान आसाराम ने आरोप लगाया था कि उसके पिता की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उसने दावा किया कि इतनी बड़ी घटना किसी एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है और पूरे मामले में जेल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उसने यह भी कहा था कि पहले सेवर जेल में भी उसके पिता पर हमला करने की साजिश हुई थी। हालांकि सहमति बनने के बाद परिवार ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना समाप्त कर दिया।

मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमॉर्टम

डकैत जगन गुर्जर के मित्र प्रहलाद सिंह ने बताया कि हमारी मांगों पर प्रशासन ने सहमति दे दी है। जेएलएन अस्पताल की मॉच्र्युरी में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सम्पूर्ण पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की गई है।

जेलकर्मियों के बयान दर्ज

इस बीच पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जेल उपाधीक्षक भंवर सिंह सहित घटना के समय ड्यूटी पर तैनात जेलकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस और जेल प्रशासन विभिन्न पहलुओं से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery