Monday, August, 03,2026

वायुसेना ने दिखाई हेलीकॉप्टर बेड़े की काउंटर-ड्रोन क्षमता

जैसलमेर: भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सप्ताहभर चले सैन्य अभ्यास रोटर क्लैप-तृतीय का सफलतापूर्वक समापन करते हुए आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों के अनुरूप हेलीकॉप्टर बेड़े की अभियानगत तैयारियों और ड्रोन रोधी क्षमता का व्यापक प्रदर्शन किया।

अभ्यास के दौरान मुख्य फोकस मानवरहित हवाई प्रणालियों से उत्पन्न खतरों का प्रभावी मुकाबला करने, संयुक्त अभियान क्षमता बढ़ाने और युद्ध जैसी परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की दक्षता पर रहा। रक्षा सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की विभिन्न हेलीकॉप्टर इकाइयों ने इस उच्च तीव्रता वाले अभ्यास में भाग लेकर वास्तविक युद्ध जैसे परिदृश्यों में अभियान संचालन का
सफल परीक्षण किया।

अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर दलों ने दुश्मन के ड्रोन की शीघ्र पहचान, हचान, उनकी लाइव लोकेशन का पता लगाने तथा समन्वित कार्रवाई के माध्यम से उन्हें हवा में ही निष्क्रिय करने की रणनीतियों का अभ्यास किया। हाल के वर्षों में रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्षों में ड्रोन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने अपनी काउंटर-ड्रोन तैयारियों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। इसका उद्देश्य भविष्य में बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रोन हमलों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए हेलीकॉप्टर बेड़े को पूरी तरह सक्षम बनाना है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि अभ्यास में सटीक लक्ष्य भेदन, युद्ध क्षेत्र सहायता, सैनिकों की तैनाती, टोही अभियान, घायलों की सुरक्षित निकासी तथा हवाई और जमीनी खतरों के विरुद्ध समन्वित अभियान संचालन का प्रदर्शन किया गया।

चालक दल ने मिशन की योजना, विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया और संयुक्त अभियान संचालन की क्षमता का भी सफल परीक्षण किया। चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी भूभाग में विभिन्न हेलीकॉप्टर प्लेटफॉर्म के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। सूत्रों के अनुसार पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज देश के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में शामिल है, जहां वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परिचालन अभ्यास संचालित किए जाते हैं। सप्ताहभर चले इस अभ्यास ने स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना आधुनिक युद्धक्षेत्र में उभरते ड्रोन खतरों से निपटने, हेलीकॉप्टर अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी युद्धक तैयारियों को निरंतर सुदृढ़ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery