Friday, February, 13,2026

अवैध खनन की शिकायत पर नहीं आई पुलिस

भरतपुर: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की अवैध खनन की शिकायत पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री के अनुसार वे करीब 20 मिनट तक पुलिस के आने का इंतजार करते रहे, इसके बाद चले गए। साढ़े चार घंटे बाद उन्होंने सेवर थाने के सामने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दोबारा देखी। इस पर फिर उन्होंने अपने पीएसओ को थाने भेजा। इसके बाद आए पुलिसकर्मी और एसएचओ ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने की कार्रवाई की। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गुरुवार सुबह 3:30 बजे मोती महल से सुप्रभातम की पूजा-अर्चना कर जब मैं जवाहर फार्म वापस लौट रहा था। सर्किट हाउस चौराहे के पास पत्थरों से भरे हुए कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिसकी सूचना मैंने सीओ सिटी को दी। इस पर सीओ सिटी ने कहा कि मैं मथुरा गेट थाने को सूचना देता हूं। उसके बाद 20 मिनट इंतजार करने के बाद जब मथुरा गेट थाने व सीओ सिटी से कोई भी जवाब नहीं आया, तो मैंने पुलिस कंट्रोल नंबर पर दो बार फोन किया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया।

धड़ल्ले से गुजर रहे पत्थरों से भरे वाहन

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि भरतपुर पुलिस की लापरवाही के कारण भरतपुर शहर में अवैध खनन के पत्थरों से भरे वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। इस तरह से पुलिस प्रशासन के आंखें मूंदकर गहरी नींद में सोने व सीनियर पुलिस अफसरों की आंखों में धूल झोंके जाने के कारण शहर में कोई भी घटना हो सकती है। इसी तरह डीग मेवात में अपराधों में किसी भी तरह से कमी नहीं आई है। मैं बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करता हूं।

जब्त की पत्थरों से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली

विश्वेंद्र सिंह ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि गुरुवार सुबह 8 बजे जब सेवर थाने के सामने से गुजर रहा था। तभी अवैध खनन के पत्थरों से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मैने रुकवाकर अपने पीएसओ को सेवर थाने भेजा। तब एक पुलिसकर्मी निकलकर आया और उसके 10 मिनट बाद सेवर एसएचओ आए। तब जाकर बिना किसी रवन्ना के अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बंद करवाया। सेवर थाना एसएचओ सतीश भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के आधार पर पत्थरों से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery