Sunday, May, 03,2026

नवाचार, एआई और सतत संसाधन प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर जोर

जोधपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर ने अपने प्रथम 'मरुधरा प्रतिबद्धता दिवस' का भव्य आयोजन कर नई परंपरा की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे, जबकि संस्थान के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। रणनीतिक संवाद सत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान पारिस्थितिकी और राज्य के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन फाउंडेशन संग्रहालय और आर्टिजन शॉप का अवलोकन किया तथा सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी में ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्य सचिव ने 'विकसित राजस्थान @2047' के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए आईआईटी जोधपुर के साथ नवाचार, एआई आधारित विनिर्माण और सतत संसाधन प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

पचपदरा रिफाइनरी का मरम्मत कार्य जारी

पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी भीषण आग के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को बताया कि रिफाइनरी को सीमित नुकसान हुआ है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एलएंडटी के करीब 450 कर्मचारी एचपीसीएल की निगरानी में दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मई के तीसरे सप्ताह तक सभी डैमेज वर्क पूरा कर ट्रायल फिर से शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नुकसान ज्यादा नहीं है और मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। साथ ही घटना के कारणों की जांच एचपीसीएल द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार '2047 में विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।

घटिया स्टील के इस्तेमाल की बात गलत

वहीं, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने रिफाइनरी में घटिया स्टील के इस्तेमाल की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय परियोजना में किसी प्रकार का समझौता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होता है। साथ ही उन्हें मिली धमकी के मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है, जिस पर कार्रवाई जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery