Thursday, June, 26,2025

दुनिया का सबसे तेज माइक्रोस्कोप बनाने का दावा

जोधपुर: इंसानी आंखों से अणु की चाल, दिशा और दवा का रिएक्शन नजर नहीं आता है, लेकिन अब यह संभव है। आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. योगेश्वर नाथ मिश्रा ने सोयूपी 2 एआई एआई माइक्रोस्कोप विकसित किया है। उनका दावा है कि यह दुनिया का सबसे तेज माइक्रोस्कोप है। ये प्रति सेकंड 125 बिलियन फ्रेम की दर से आणविक गति को कैप्चर करने में सक्षम है। यह गैर-आक्रामक इमेजिंग तकनीक तरल पदार्थों और गैसों में अणुओं का वास्तविक समय पर अवलोकन करने में क्रांतिकारी परिवर्तन कर सकता है। डॉ. मिश्रा जुलाई में भारत शिफ्ट हो जाएंगे। आईआईटी जोधपुर के साथ ही वे नासा और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के लिए भी काम करते रहेंगे।

नासा और एफएयू एलांगेन के साथ किया काम

नासा-जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में भी काम कर चुके डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह माइक्रोस्कोप चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देगा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानवता के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। डॉ. मिश्रा ने नासा-कैलटेक और एफएयू एलांगेन (जर्मनी) की टीमों के साथ मिलकर इस माइक्रोस्कोप को विकसित किया है।

रियल टाइम कैप्चरिंग करेगा माइक्रोस्कोप

पारंपरिक माइक्रोस्कोप छोटे क्षेत्रों और थीमी गति तक सीमित होते हैं, लेकिन सीयूपी 2 एआई वर्ग सेंटीमीटर के बड़े क्षेत्रों को रीयल-टाइम में कैप्चर करता है। यह अल्ट्राफास्ट लेजर, स्ट्रीक कैमरा और उन्नत कम्प्यूटेशनल एल्गोरिदम के संयोजन से संभव हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery