Wednesday, November, 26,2025

किसानों का प्रदर्शन, इंटरनेट बंद... MLA ने दी गिरफ्तारी

हनुमानगढ़: टिब्बी क्षेत्र में राठी खेड़ा गांव के चक पांच आरके में प्रस्तावित 400 करोड़ की एथेनॉल फैक्ट्री का मंगलवार को निर्माण शुरू होते ही विवाद बढ़ गया। किसानों को फैक्ट्री शुरू होने की जानकारी मिलते ही वे सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता महंगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भीड़ को संबोधित करने पहुंचे विधायक अभिमन्यु पूनिया के अलावा 70 से अधिक किसानों और ग्रामीणों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

जिला प्रशासन के निर्देश पर सुबह करीब 5 बजे से इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई। बाहर से आने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाके लगा दिए, जिससे दूसरे गांवों के किसान यहां न पहुंच सकें। टिब्बी सहित आस-पास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। हालांकि शाम को पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर, डीएसपी रमेशचंद्र माचरा, कर्ण सिंह, मीनाक्षी चौधरी और टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुधार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इस दौरान बुधवार को जिला कलेक्टर के साथ किसानों की वार्ता करवाने पर सहमति बनी। किसानों की मुख्य मांगें गिरफ्तार किसानों की रिहाई और फैक्ट्री का काम बंद करना है।

किसान बोले- डेढ़ साल से कर रहे हैं संघर्ष

किसानों का कहना है कि 15 माह से फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फैक्ट्री का निर्माण होने से पूरा इलाका क्षारीकरण की चपेट में आ जाएगा। एथेनॉल फैक्ट्री का गंदा पानी अगर जमीन में गया तो हजारों एकड़ खेती बर्बाद हो जाएगी। ऊपर से वायु प्रदूषण से आने वाली नस्लें बीमारियों की शिकार हो जाएंगी।

किसान नेता हिरासत में

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता महंगा सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महंगा सिंह एक गाड़ी में अपने साथियों के साथ पुलिस से बचकर भाग रहे हैं। हालांकि टिब्बी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery