Thursday, May, 14,2026

फैक्टरी का विरोध तेज, धरने पर बैठे आधा दर्जन गांवों के किसान

सिरसा हनुमानगढ़:  हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर टावर गलाने वाली फैक्टरी के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। सिरसा जिले के गांव जोगीवाला सहित आधा दर्जन गांवों के किसानों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा के गांव गांधी के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित फैक्टरी से क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैलेगा, जिससे खेती, जल स्रोत और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। धरने में हरियाणा के जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरिया बगड़िया समेत कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। किसानों ने कहा कि टायर गलाने वाली फैक्टरी से निकलने वाला धुआं और रासायनिक अवशेष आसपास के वातावरण को दूषित करेंगे। इससे फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होगी और लोगों को सांस व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्टरी स्थापना की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। किसानों का कहना है कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के इस तरह की प्रदूषण फैलाने वाली इकाई स्थापित करना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फैक्टरी लगाने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में देश बंधु बेनीवाल, अनिल बेनीवाल, कृष्ण, महावीर भाकर, भूप सिंह बेनीवाल, हरबंस खेतलान, प्रवीण पोहड़ और सुभाष जाखड़ सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। वहीं राजस्थान के गांधी गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने में शामिल हुए। किसानों ने प्रशासन से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।

सिरोही में 001 गैंग के हमले में पिता-पुत्र घायल

सिरोही। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के आमली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार दोपहर करीब 30 से 40 हथियारबंद बदमाशों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कसना राम और उनका बेटा चेनाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां कसना राम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कसना राम अपने बेटे के साथ गाव में दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, तलवार, धारिया, लाठी-डंडों, पत्थरों और बंदूक से वार किए। हमले के दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में हालत गंभीर होने पर सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घायल कसना राम ने आरोप लगाया कि हमला '001 गैंग' के लोगों ने किया है। उनका कहना है कि इसी गैंग ने पहले भी उनके परिवार को निशाना बनाया था और पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है।

कोर्ट परिसर में वकील से मारपीट, युवक गिरफ्तार

चूरू। शहर के कोर्ट परिसर में बुधवार को बाइक खड़ी करने की बात को लेकर एक युवक ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी, जिससे परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता काशीराम शर्मा अपने टिन शेड चेंबर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक वहां बाइक खड़ी कर जाने लगा।

अधिवक्ता ने उसे बाइक साइड में लगाने के लिए कहा तो युवक तैश में आ गया और काशीराम शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी युवक ने धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। बाद में कोतवाली थाना पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के विरोध में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery