Saturday, April, 04,2026

हाईवे पर मौत का मंजर... बस का अगला हिस्सा पिचका, 5 की मौत

हनुमानगढ़: जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मेगा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब 7 बजे सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही प्राइवेट बस की सामने से आ रहे ट्रॉले से जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे सरसों के कचरे से लदी ट्रॉलियां खड़ी थीं, जिनमें से एक पंक्चर थी। इन्हें पार करने के दौरान ट्रॉला अचानक सामने आई बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे में ड्राइवर साइड में बैठे यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

घायलों और मृतकों की हुई पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानंद के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के जरिए रावतसर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल और अन्य हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में अजय बंसल, श्यामलाल और हरिराम की पहचान हो गई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery