Wednesday, December, 17,2025

राफेल से संसद तक राहुल गांधी हर जगह हुए बेनकाब

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि एक समय ऐसा आएगा, जब कांग्रेस पार्टी के लोग खुद उस दौर को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समझना चाहता हो, उसे समझाया जा सकता है, लेकिन जिसने न समझने का फैसला कर लिया हो, उसे समझाना बहुत मुश्किल है।

रविवार को जोधपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की रैली में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेताओं को लोकसभा में इसी विषय पर हुई चर्चा और गृह मंत्री के भाषण को एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संसद में लंबे समय तक बहस के बाद राहुल गांधी ने चर्चा की मांग की, लेकिन जब चर्चा हुई तो उन्हें 'जबरदस्त पिटाई' झेलनी पड़ी और अंततः उन्हें सदन छोड़कर जाना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राफेल मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में राफेल सौदे को घोटाला बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर न्यायपालिका कभी न कभी कठोर रुख अपनाएगी और तब यह अध्याय समाप्त हो जाएगा।

पर्यटन क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास

पर्यटन से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि पर्यटन में प्रयास नहीं हो रहे, उन्हें जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में जैसलमेर में थे, जहां एक भी होटल में कोई कमरा खाली नहीं था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का पर्यटन क्षेत्र लगभग 15% की सीएजीआर दर से बढ़ रहा है और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के पर्यटकों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को पर्यटक स्थलों के विकास के लिए लगभग 450 करोड़ रुपए की राशि दी थी। इसमें खाटू श्याम जी और करणी माता जैसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। सरकार अब आइकॉनिक प्लेसेस विकसित कर उन्हें वैश्विक स्तर के पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

बंगाल में बहुमत से बनेगी BJP सरकार

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता मौजूदा कुशासन और अत्याचारी शासन से त्रस्त है और इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल का उसी तरह विकास होगा, जैसा पिछले पांच दशकों में नहीं हो पाया। शेखावत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में शुचिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery