Friday, June, 27,2025

भतीजे ने दी मुखाग्नि... अंतिम संस्कार में पढ़े 104 वेद मंत्र

उदयपुर:  यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन हो गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम अशोक नगर मोक्षधाम में हुआ। उनके भतीजे विवेक शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार वैदिक विधि से हुआ, इसमें 104 वेद मंत्र पढ़े गए।

इससे पहले शवयात्रा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेता शामिल हुए। व्यास की अर्थी को गहलोत ने भी कंधा दिया। गिरिजा व्यास ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे अहमदाबाद स्थित जायडस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। देर रात उनकी पार्थिव देह उदयपुर लाई गई थी। शुक्रवार सुबह पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके देत्यमगरी आवास पर रखा गया था। डॉ. गिरिजा व्यास 31 मार्च को घर पर गणगौर का पूजन कर रही थीं। इस दौरान दीपक के कारण उनकी चुत्री में आग लगने से वे १० प्रतिशत झुलस गई थीं। उन्हें उदयपुर से अहमदाबाद रेफर किया गया था। एक मई को उनका निधन हो गया था।

इंदिरा को कर दिया इनकार, राजीव के कहने पर आई राजनीति में

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि बहन को सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीति में लाने का प्रयास किया था, लेकिन तब ऐसा नहीं हो सका था। इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी उन्हें राजनीति में लाने में सफल हुए थे। इससे पूर्व जब देश में इमरजेंसी लगी थी, तब उन्होंने विदेश में इमरजेंसी को लेकर बयान दिया था। इस पर इंदिरा गांधी ने गिरिजा को कॉल कर कहा था कि आप में बहुत टैलेंट है। आप राजनीति क्यों नहीं जॉइन करतीं? तब बहन ने कहा था कि नहीं, मैडम मैं तो एक टीचर हूं, पढ़ाने दीजिए, मेरी राजनीति में कोई रुचि नहीं है।

चुनाव लड़ने से किया था इनकार

गोपाल शर्मा ने बताया कि इसके बाद गिरिजा राजीव गांधी के संपर्क में आईं और उनके कहने पर राजनीति जॉइन कर ली थी। राजीव गांधी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन गिरिजा ने मना कर दिया था। हालांकि, बाद में वे विधायक, सांसद और मंत्री के अलावा कई बड़े पदों पर रही थीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery