Friday, June, 27,2025

हाजिरी रजिस्टर में साइन क्यों नहीं करते... खुद का घर है क्या?

उदयपुर: राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर के सज्जनगढ़ अभयारण्य और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कोई ड्यूटी पर हो और हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करे, यह गलत बात है। ये खुद का घर है क्या, जो मनमर्जी चलाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बायोलॉजिकल पार्क में रेंजर कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर देखा। रजिस्टर में कुछ कर्मचारियों के साइन नहीं थे। उन्होंने वाइल्डलाइफ डीएफओ सुनील सिंह और रेंजर प्रभुलाल मीणा से सवाल किए। इस बीच रेंजर ने कहा कि जिनके साइन नहीं हैं, वे डयूटी पर थे।

जताई नाराजगी

रेंजर मीणा के जवाब पर मंत्री शर्मा नाराज हो गए और फटकार लगाते हुए बोले कि ये रेंजर कह रहे हैं कि साइन नहीं किए, लेकिन कर्मचारी रोज आ रहे हैं। रोज आते हैं तो हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहे हैं? ये खुद का घर है क्या, हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करेंगे। यह बहुत गलत बात है। मंत्री संजय शर्मा ने सज्जनगढ़ में बन रही लॉयन सफारी का काम भी देखा। उन्होंने इसके पूरे प्लान के बारे में जानकारी ली और सफारी को लेकर हर बिंदु पर बात की। बता दें, वन मंत्री संजय शर्मा बुधवार को उदयपुर आए थे और यहां आयोजित दृश्य पुनरुद्धार और जैव विविधता कार्यशाला के उ‌द्घाटन सत्र में शामिल हुए थे। रात्रि विश्राम उदयपुर में ही किया था।

बाघ के पीछे गाड़ी दौड़ाना पड़ा भारी... लगा जुर्माना

सवाईमाधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व में डीएफओ पर्यटन प्रमोद धाकड ने 14 पर्यटक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। रणथंभौर के पर्यटन डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि विभाग की जांच टीम को सफारी के दौरान 22 वाहन चालक अपने वाहनों को बाघों के पीछे दौड़ाते हुए मिले। इसके चलते डीएफओ ने 14 वाहनों पर 2100-2100 रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, 8 वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि 16 मई को भी वन विभाग द्वारा 8 गाइडों सहित 11 जिप्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery