Tuesday, July, 21,2026

CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक व बस की टक्कर... गैस रिसाव

सीकर : फतेहपुर में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को एक लोक परिवहन बस और सीएनजी सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सिलेंडरों से गैस तेजी से लीक होने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

हादसा फतेहपुर कस्बे में रविवार शाम करीब 4 बजे जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर कोतवाली तिराहा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार जयपुर से चूरू जा रही लोक परिवहन बस हाईवे पर सवारियां ले रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे सीएनजी के सिलेंडरों से भरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद सिलेंडरों से गैस का रिसाव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और सीकर से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में गैस रिसाव पर काबू पाया। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस और ट्रक को भारी नकसान हुआ।

भांकरोटा वाला गैस टैंकर हादसा आया याद

फतेहपुर में हुए हादसे ने 20 दिसंबर, 2024 को जयपुर के अजमेर रोड पर भांकरोटा गैस टैंकर हादसा फिर याद दिला दिया। भांकरोटा हादसे में 4 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। आठ लोगों ने उसी दिन सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। एक मौत जयपुरिया हॉस्पिटल में हुई थी।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाए कदम

फतेहपुर डीएसपी अरविंद जाट ने बताया कि गैस रिसाव से उत्पन्न खतरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर यातायात को रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत कार्य में कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह, सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह सहित नगर पालिका सभापति मुश्ताक अहमद नजमी और पुलिस बल मौके पर डटे रहे। प्रशासन अब घटना की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है।

कई घंटे जाम में फंसने से यात्री बेहाल

हादसे के बाद हाईवे पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे। प्रशासन की ओर से हाईवे को जल्द से जल्द खुलवाने के लिए वाहनों को अन्य मार्ग से निकालने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने काफी देर बाद यातायात को सुचारू करवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery