Wednesday, November, 05,2025

धर्मांतरण का आरोप, लोगों का फूटा गुस्सा

डूंगरपुर: बिछीवाड़ा और रामसागड़ा क्षेत्र के जेलाना गांव में स्कूल के नाम पर चर्च चलाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हिंदूवादी संगठनों के लोग चर्च पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों को प्रार्थना करवाई जा रही थी। वहीं, चर्च में अवैध रूप से धर्म परिवर्तन करवाने के भी आरोप लगाए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया। प्रदेश में नया धर्म परिवर्तन रोकथाम संबंधी कानून बनने के बाद डूंगरपुर में ये पहला मामला सामने आया है। बिछीवाड़ा और रामसागड़ा थाना क्षेत्र के बीच जेलाना और भेहना गांव की सीमा पर स्कूल के नाम पर चर्च चलाने का आरोप है। गोपालराम महाराज के नेतृत्व में कई हिंदूवादी संगठनों और गांव के लोग चर्च पहुंच गए। लोगों ने चर्च में आदिवासियों को गुमराह कर अवैध रूप से प्रार्थना करवाने के आरोप लगाए, जिससे हंगामा हो गया। गोपालराम महाराज ने कहा कि यहां स्कूल के नाम पर 3 साल पहले चर्च का काम शुरू हुआ था। तब से लोग विरोध कर रहे हैं। अब स्कूल के नाम से यहां चर्च में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं। वहीं डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने अवैध गतिविधियां तुरंत बंद करने की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery