Wednesday, November, 05,2025

हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाल किया विरोध-प्रदर्शन

डूंगरपुर: शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पातेला वाल्मीकि बस्ती में दो दलित युवकों पर हमले के विरोध में सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति की ओर से गेपसागर की पाल से रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद लोग रोड पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

हिंदू संगठनों ने हमलावरों के साथ ही उनके मददगारों को गिरफ्तार करने व सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में बाजार भी बंद रखे गए। बता दें कि, चार दिन पहले एक पक्ष ने पातेला बस्ती में 2 युवकों पर हमला कर दिया था। घायल युवकों का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी दोनों युवकों के परिजनों से मिलने उनके घर गए तो उन पर भी हमले का प्रयास हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या और विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट पर भी हमले का प्रयास किया गया। इसके विरोध में हिंदू संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इसमें विहिप, बजरंग दल और भाजपा सहित कई हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

जाजम बिछाकर रोड पर बैठे

आक्रोश रैली में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए गेपसागर की पाल से रवाना हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री प्रभु पटेल समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा रैली में शामिल हुए। रैली तहसील चौराहा से कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डूंगरपुर-उदयपुर मैन रोड पर जाजम बिछाकर बैठ गए। इसके चलते पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। धरने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार भी पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन और रैली को देखते हुए गेपसागर की पाल से कलेक्ट्रेट तक दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने दोपहर बाद दुकानें खोली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery