Tuesday, July, 14,2026

हादसे में तीन की मौत, गुस्साई भीड़ ने बोलेरो को लगाई आग

डूंगरपुर: सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव के पास रविवार शाम को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बोलेरो को आग के हवाले कर दिया।

इधर, बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया। सभी 6 लोग एक ही बाइक पर सवार थे और रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे थे। थाना अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बाइक सवार देवल घोघरा फला निवासी सुनील घोघरा (40) पुत्र मावा, उसकी पत्नी कमला, बेटा श्रवण (6) व जिगर (9) पाल पादर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गए थे। उनके साथ रोहनवाड़ा गांव निवासी मुन्ना (30) पत्नी हितेश अहारी और निशांत (07) पुत्र हितेश अहारी भी थे। राखी बांधकर सभी 6 लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान देवल गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील घोघरा, उसके बेटे श्रवण और रिश्तेदार निशांत की मौत हो गई।

वहीं, कमला, मुन्ना और जिगर गंभीर घायल हो गए। उनके हाथ, पैर, सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील के बेटे जिगर की हालात गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

राखी बांधकर घर आ रहा था परिवार

परिजनों ने बताया कि सुनील पत्नी कमला व दो बच्चों श्रवण व जिगर के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर अपने ससुराल पाल पादर गया था तथा राखी बंधवाकर रविवार को वापस आ रहे थे। इस दौरान कमला की बहन मुन्ना व उसका बेटा निशांत भी मोटरसाइकिल पर साथ हो गए। रास्ते में हादसा हो गया और तीन जनों की मौत हो गई। जीजा व भांजों की मौत की सूचना और बहनों के घायल होने की खबर सुनकर पीहर में मातम पसर गया। सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

मौके पर जमा हुई भीड़, बोलेरो को लगाई आग

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने बोलेरो को आग लगा दी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करके दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, थानाधिकारी ने आगजनी के मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery