Tuesday, July, 14,2026

दीया कुमारी ने शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण

सीकर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के समर्थपुरा गांव में कारगिल युद्ध के शहीद विजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूरा पंडाल 'शहीद विजेंद्र सिंह अमर रहे' के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पहले खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने गांव में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जमवाय माता मंदिर पहुंची।

उपमुख्यमंत्री ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन

जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में रविवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने 'स्वदेश दर्शन योजना' के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery