Thursday, March, 19,2026

सड़क गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

दौसा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी बुधवार को दौसा पहुंचीं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें बांदीकुई में धौली गुमटी ओवरब्रिज समेत कई अधूरे पड़े कार्यों की समीक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने काम में देरी का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी काम समय पर पूरे किए जाएं। दीया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देने तथा नियमानुसार जुर्माना एवं ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आभानेरी पर्यटन स्थल के विकास कार्यों के लिए पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालय एवं पहुंच मार्ग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। बैठक में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, जगमोहन मीणा, डिप्टी सीएम के विशिष्ट सहायक दिनेश शर्मा, एडीएम अरविंद शर्मा, एसडीएम संजू मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery