Monday, June, 22,2026

राव राजा कल्याण सिंह के आदर्शों पर चलें युवा

सीकर: राव राजा कल्याण सिंह की 140वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर के नेहरू पार्क के पास स्थित गोविंदम गार्डन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कल्याण सिंह के योगदान को याद किया और युवाओं से उनके आदशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दीया कुमारी ने कहा कि जयंती समारोह केवल महापुरुषों को याद करने के लिए नहीं, बल्कि उनके विचारों और कार्यों को आत्मसात करने के अवसर होते हैं। उन्होंने कहा कि रावराजा कल्याण सिंह ने बिना किसी स्वार्थ के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। यदि आज की युवा पीढ़ी उनके कार्यों का 10 प्रतिशत भी अपने जीवन में उतार ले, तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

युवा समझें समाज के प्रति जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की पहचान उनके कार्यों से होती है और यही वजह है कि उनका नाम पीढ़ियों तक सम्मान के साथ लिया जाता है।

बाजौर व घासीराम ने ट्रस्ट को दी राशि

समारोह में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर भी मौजूद रहे। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रिलोक्य राज लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रेम सिंह बाजौर को एक लाख रुपए तथा डॉ. घासीराम को 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया। दोनों ने यह राशि ट्रस्ट को दे दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery