Friday, September, 26,2025

आपसी रंजिश में पिता व दो बेटों को मारी गोली, दहशत

डीग: नगर थाना क्षेत्र के आरसी गांव में सोमवार सुबह मामूली कहासुनी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाश करीब आधा घंटे तक गोलियां चलाते रहे। हमले में पिता और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छत से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को बुलाने से नाराज होने पर बदमाशों ने फायरिंग की। पीड़ित परिवार के महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम को गांव के ही कुंवर, किशोर, वासुदेव और बलदेव गालियां दे रहे थे। इस पर उन्हें गाली न देने के लिए टोका, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस के आते ही ये लोग वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आए दिन ये लोग गालियां देते हैं।

कार से आए और शुरू कर दी फायरिंग

महेंद्र सिंह ने बताया कि ये लोग पुलिस को बुलाने से नाराज थे। सुबह 9 बजे सभी कार में आए और अचानक फायरिंग करना शुरू कर दिया। हम लोग जैसे-तैसे अपने घरों में घुसे और जान बचाई। इसके बाद भी ये लोग गोलियां चलाते रहे। उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में उनके पिता मनोहर और दो भाई महेंद्र व हेमराज घायल हो गए। फायरिंग में तीनों के 40 से 50 छर्रे लगे हैं। तीनों घायलों को नगर के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

गोलियों की आवाज सुन छुपे लोग

गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग डर गए और अपने घरों में छुप गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने के बाद आरोपी कुंवर, किशोर, वासुदेव व बलदेव फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को नगर अस्पताल पहुंचाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery