Monday, August, 17,2026

कानून की दिशा तय करें विधि विश्वविद्यालयः CJI सूर्यकांत

जोधपुर: भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों से आह्वान किया कि वे तकनीकी बदलावों पर केवल प्रतिक्रिया देने के बजाय कानूनी व्यवस्था को नई तकनीक के अनुरूप ढालने की दिशा तय करने में नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल न्याय, निष्पक्षता और मानवीय विवेक को केंद्र में रखकर होना चाहिए। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में 'कुलपतियों के सम्मेलन 2.0' को संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा कि विधि पेशा अब प्रौद्योगिकी को देर से अपनाने वाला क्षेत्र नहीं रह सकता। उन्होंने विधि शिक्षा में जेनरेटिव एआई के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध की धारणा को खारिज किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक ईमानदारी और एआई का जिम्मेदार इस्तेमाल पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। कक्षाओं में एआई का पारदर्शी और निगरानी में इस्तेमाल छात्रों को इसकी क्षमताओं और सीमाओं को समझने में मदद करेगा।

तकनीक के नतीजे पर निर्भर न रहें

सूर्यकांत ने कहा कि आने वाले समय में विधि स्नातक ऐसे उपकरणों के साथ काम करेंगे, जो कुछ ही सेकंड में हजारों न्यायिक नजीरों का विश्लेषण, कानूनी जोखिमों की पहचान और विवाद समाधान में सहायता कर सकेंगे। हालांकि, केवल तकनीकी उपकरणों से मिले परिणामों को स्वीकार करना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को धारणाओं पर सवाल उठाने, निष्कर्षों की पुष्टि करने और स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षित करना जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery