Monday, November, 03,2025

ज्वारा विसर्जन के जुलूस पर मधुमक्खियों का हमला, 90 घायल

चित्तौड़गढ़: दशमी पर नवरात्र के ज्वारा विसर्जन के दौरान जुलूस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में 90 लोग घायल हो गए। वहीं, एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के बालारड़ा गांव का है।

बालारड़ा निवासी शोभालाल जाट ने बताया गुरुवार सुबह 11:30 गांव में नवरात्र समापन के दौरान ज्वारा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। जुलूस के गांव के बाहर पहुंचने पर छोटे तालाब के पास धूप के धुएं से परेशान मधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान सभी लोग वापस गांव की ओर भागे, जिसे जहां जगह मिली वह वहीं छिप गया।

शोभालाल ने बताया कि 10 मिनट के बाद जब मधुमक्खियां शांत हुई तो घायलों का उपचार शुरू किया गया। घटना में 90 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 30 लोगों को कपासन के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद 28 लोगों को छुट्टी दे दी गई। बाकी के लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बालूराम जाट (72) को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। बीसीएमओ महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बालारड़ा गांव में मधुमक्खियों के हमले के बाद 30 मरीज पहुंचे, जिनमें से 28 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालारड़ा के दो कर्मचारियों ने गांव में जाकर इलाज किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery