Thursday, February, 12,2026

बॉयलर फटने से तेज धमाका... 5 किमी तक सुनाई दी गूंज

चित्तौड़गढ़: कपासन स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार रात करीब 11 बजे मरून इंडस्ट्रीज में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के हजारों किलो वजनी लोहे के टुकड़े हवा में उड़ते हुए लगभग 300 मीटर दूर पंचायत परिसर तक पहुंच गए। इसके कारण एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों में भी नुकसान हुआ, एसडीएम ऑफिस की छत और दीवार टूट गई। आग फैक्ट्री के पास बनी स्क्रैप फैक्ट्री तक फैल गई, जिससे उसका टीनशेड उड़ गया और दीवारों में दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार धमाके से नींद खुल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। मंगलवार सुबह देखा कि बॉयलर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक घरों की छतों पर गिरे हुए हैं। कई टीनशेड टूट गए और सरकारी कार्यालय परिसरों में मलबा फैल गया।

एक के बाद एक कई छोटे धमाके भी हुए

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के दौरान एक के बाद एक कई छोटे धमाके हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। फैक्ट्री में गुजरात से लाए गए केमिकल से पेन किलर मेडिसिन की सामग्री तैयार की जाती थी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। कपासन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery