Thursday, March, 19,2026

श्मशान में लोगों पर फिर हमला... एक की मौत

चित्तौड़गढ़: जिले के बेगूं क्षेत्र के पारसोली गांव में मधुमक्खियों के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए 80 वर्षीय जमनेश की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जब उनका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे, तभी दोपहर करीब 12 बजे मधुमक्खियों ने एक बार फिर हमला कर दिया। इस हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 50 लोग घायल हो गए। इस दौरान शव को भी मौके पर छोड़ना पड़ा। बाद में प्रशासन ने पीपीई किट पहनाकर अंतिम संस्कार करवाया। प्रत्यक्षदर्शी सुनील ओझा के अनुसार, बुधवार को अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग गिर पड़े, कुछ पेड़ों के पीछे छिप गए।

भवानी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 4 अन्य की हालत अब भी गंभीर

घायलों को तत्काल पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पारसोली निवासी छीतरमल (68), रामेश्वर लाल (55), बस्सी निवासी कृष्ण भैरव (68), कुंभा नगर निवासी सुनील (62) और राणा सांगा बाजार निवासी भवानी शंकर (75) को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। इनमें से भवानी शंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उपखंड अधिकारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया और तहसीलदार गोपाल जीनगर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी ने हालात को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और मेडिकल टीम को तुरंत अलर्ट किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरती। मधुमक्खियों के खतरे को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग की निगरानी में कुछ लोगों को पीपीई किट पहनाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें। साथ ही, मधुमक्खियों के संभावित हमले वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह घटना क्षेत्र में दहशत हो गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery