Friday, September, 26,2025

न किसानों के कर्जे माफ हुए और ना गरीबों की हो रही सुनवाई

बूंदी: बूंदी में गुरुवार को किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यहां पुरानी धान मंडी में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र हुए।

सभा के बाद अशोक चांदना, समृद्ध शर्मा और पीपलदा विधायक चेतन पटेल कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठ गए। चांदना ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर ठोस आश्वासन नहीं देगा, वे बूंदी नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न किसानों के कर्जे माफ हो रहे हैं और ना ही गरीबों की सुनवाई हो रही है। गांवों में बिजली और पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान नाराज हो गए तो सरकार को सबक सिखाएंगे।

जो वादे किए, वो भूल गई सरकारः जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा जो वादे करके सत्ता में आई थी, वह भूल गई। किसानों को न समय पर बिजली मिल रही है और ना ही समय पर फसल के लिए पानी। यहां तक कि किसानों के बच्चों के लिए समुचित शिक्षा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। स्कूल भवन जर्जर हैं, तो कभी किताबें नहीं मिल रही हैं। जूली ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यशैली से किसान काफी परेशान हैं।

आर्थिक सहायता दिलाने की मांग, खराब फसलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

अजमेर। जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में अति बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर किसान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर किसानों ने जल्द आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। भारतीय किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बालूराम बिचर ने बताया कि सरवाड़, टाटोटी, बोराडा और आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के किसान कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। पिछले दिनों हुई अति बारिश के कारण 80% तक फसल नष्ट हो चुकी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से खराब फसलों की रिपोर्ट तैयार करने और प्रधानमंत्री योजना से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियों की ओर से धांधली के कारण किसानों को फसल का बीमा तक नहीं मिल पाता है। इन सभी मांगों को लेकर विरोध किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery