Wednesday, February, 04,2026

थ्रेसर मशीन में दुपट्टा फंसने से युवती की मौत

बूंदी: दबाना थाने इलाके के खोड़ी गांव में बुधवार को थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय एक युवती की थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी तेजपाल सैनी ने बताया बुधवार दोपहर को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। हादसे में युवती रिंकू मीणा की मौत हो गई। वह अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। थाने के सहायक उप निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि संवतगढ़ पंचायत के खोड़ी गांव में 22 वर्षीय युवती रिंकू की थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। वह अपने भाई और पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम किया करती थी।

बुधवार दोपहर को थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रही थी, तभी अचानक थ्रेसर मशीन में उसका दुपट्टा फंस गया। मशीन के पंखे में दुपट्टा अंदर खिंचा चला गया, जिससे रिंकू की दम घुटने से मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि सारा घटनाक्रम मृतका के परिजनों के सामने हुआ। उसके पिता ने तत्काल मशीन को बंद किया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका 22 वर्षीय रिंकू अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। मां के निधन के बाद रिंकू ही घर के कामकाज की जिम्मेदारी निभा रही थी। बुधवार दोपहर को हुए हादसे में रिंकू की मौत से उसके पिता और भाई का रो-रो कर बुरा हाल है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery