Tuesday, May, 26,2026

दौड़ के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 युवा घायल

श्रीगंगानगर: जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मैदान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की भर्ती में शामिल होने आए युवाओं पर दौड़ के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे दौड़ रहे युवाओं में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में 18 कैंडिडेट्स घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। घटना 48वीं बटालियन BSF कैंप ग्राउंड में रनिंग टेस्ट के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई।

कैंडिडेट्स में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार भर्ती से पहले बीएसएफ अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस जांच कर कपड़े उतरवाकर उन्हें दौड़ के लिए अलग से एकत्र किया हुआ था। इसके बाद जैसे ही कैंडिडेट्स दौड़ने लगे, तभी कैंप में पेड़ों पर लगे छत्तों से मधुमक्खियां झुंड में उड़कर ग्राउंड में आई और कैंडिडेट्स पर हमला कर दिया। हमले से कैंडिडेट्स इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। हमले में 60 कैडिडेट्स को डंक मारने की बात सामने आई है, जिसके बाद 18 कैंडिडेट्स को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना के बाद बीएसएफ की एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

तीन गंभीर घायल

गंभीर घायलों की पहचान सुंदर यादव, लक्की और अन्नाराम के रूप में हुई है। शेष 15 अभ्यर्थियों को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, नियंत्रक ज्योत्सना चौधरी सहित चिकित्सा अधिकारी आपातकालीन वार्ड में मौजूद रहे और उपचार की मॉनिटरिंग की।

हादसे के बाद रनिंग टेस्ट की डेट बढ़ाई

BSF अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भर्ती का पहला दिन था और करीब 700 कैंडिडेट्स पहुंचे थे। हादसे के बाद इस बैच की रनिंग टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर BSF के सीनियर अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल उम्मीदवारों का हालचाल पूछा। फिलहाल, सभी उम्मीदवारों की स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery