Tuesday, June, 30,2026

राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए: वृंदा करात

उदयपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद वृंदा करात ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को गंभीर बताते हुए ट्रस्ट को भंग कर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। माछला मंगरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए, सोना-चांदी और अन्य संपत्तियों से जुड़े कथित मामले में केवल वाहन चालक और क्लर्क पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई पूरी नहीं मानी जा सकती। ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वृंदा करात ने राजस्थान में वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए कहा कि आदिवासियों को भूमि अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने विदेश नीति, ग्रेट निकोबार द्वीप में पर्यावरणीय क्षति तथा मनरेगा को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery