Thursday, December, 04,2025

राज्यपाल की नसीहत... एक हाथ में मोबाइल लेकर न चलाएं वाहन

बीकानेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि सड़क एक्सीडेंट नहीं करती, बल्कि गाड़ी चलाने वाले एक्सीडेंट करते हैं। एक हाथ में मोबाइल दूसरे हाथ से हैंडल पकड़कर गाड़ी चलाने से हादसे होते हैं। युवा पीढ़ी को सोच समझकर वाहन चलाने चाहिए। वे सोमवार को यहां स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में जिनकी जान चली जाती है, उनके परिवार वालों को संभालना मुश्किल हो जाता है। युवाओं को शांति से ध्यान रखकर गाड़ी चलानी चाहिए।

  • गवर्नर ने कहा- एक्सीडेंट सड़क नहीं करती... गाड़ी चलाने वाले करते हैं
  • बोले, कृषि विश्वविद्यालय कृषि की नई तकनीकें किसानों तक पहुंचाएं

खेती और पशुपालन का विकास ही राष्ट्र के विकास की धुरी

राज्यपाल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय कृषि की नई तकनीके इजाद करें और इन्हें किसानों तक पहुंचाएं। देश की आजादी के समय जनसंख्या और उत्पादन कम था। आज जनसंख्या के साथ उत्पादन भी बढ़ा है, लेकिन अब जमीन और पानी सीमित है। इसके मद्देनजर अब इनके समुचित उपयोग की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि कृषि और पशुपालन हमारी आजीविका का आधार रहा है। खेती और पशुपालन का विकास ही राष्ट्र के विकास की धुरी है। समारोह में राज्यपाल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि प्रदान की। इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित 9 प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार निकया गोएन, वित्त नियंत्रक पवन कस्वां सहित विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर, विद्या परिषद सदस्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल ने पट्टिका का अनावरण कर रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय मंडावा (झुंझुनूं) के महाविद्यालय व छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शुरू किए गए 'आपणो कृषि बाजार' का भी शुभारंत किया। साथ ही, राज्यपाल ने पेमासर गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विवि नए शोध के कार्य करें: राय

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय ने कृषि विश्वविद्यालयों का नए शोध और अनुसंधान कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक जनसंख्या की बढ़ती आहार आवश्यकता, घटती खेती योग्य जमीन, उर्वरा शक्ति का क्षरण, पानी की कमी, कृषि लागतों में बढ़ोतरी जैसे विषय भविष्य की गंभीर चुनौतियां होंगी। समारोह को एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया।

1480 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियां

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1480 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। उन्होंने 13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। मानवजीत सिंह को स्नातक बीएससी कृषि में तथा उर्मिला भादू को स्नातकोत्तर (कृषि) में कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया गया।

दुर्घटनाएं रोकने के लिए हो प्रभावी कार्य

इससे पहले राज्यपाल ने बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी वातावरण बने। उन्होंने एक माह "नो एक्सीडेंट मंथ" के रूप में मनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नौ प्रतिभाओं का सम्मान किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक 'सड़क सुरक्षा की स्वर लहरिया' का विमोचन भी किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery