Sunday, June, 21,2026

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत, मचा हड़कंप

बीकानेर: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी खराब होने के चर्चित मामले के बीच शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ निवासी 20 वर्षीय प्रीति पत्नी कमल नायक करीब एक माह पहले प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। सिजेरियन डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डिलीवरी के बाद प्रीति की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई और लिवर सहित शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग भी प्रभावित होने लगे। पिछले कुछ दिनों से उसके मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही थी, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह पिछले करीब 20 दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी।

मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से प्रसूता की मौत

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर माना जा रहा है। किडनी खराब होने के बाद शरीर के अन्य अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रीति की मौत हो गई।

6 प्रसूताओं की किडनी हुई थी खराब

गौरतलब है कि कुछ समय पहले पीबीएम अस्पताल के जनाना वार्ड में सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह प्रसूताओं की किडनी खराब होने का मामला सामने आया था। सभी महिलाओं को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस पर रखा गया था। इन महिलाओं में यूरिन रुकना, प्लेटलेट्स में गिरावट और किडनी फेल होने जैसे गंभीर लक्षण पाए गए थे। प्रभावित महिलाओं की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच बताई गई थी। मामले में दो महिलाओं तारा देवी और राहिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शारदा वेंटिलेटर पर भर्ती है। इमरती का पोस्ट कोविड आईसीयू में उपचार चल रहा है और कमला मेडिसिन आईसीयू में भर्ती है। प्रीति की मौत के बाद अब अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है।

दोषियों पर एफआईआर और मुआवजे की मांग

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल और कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। गहलोत ने इन घटनाओं को सरकारी व्यवस्था की 'संस्थागत विफलता' बताते हुए दोषी अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निलंबन की मांग की है। गहलोत ने बताया कि 17 जून को कोटा अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से मुलाकात के दौरान हालात बेहद चिंताजनक मिले। उन्होंने दावा किया कि डेढ़ महीने में कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत हुई है, जबकि कई महिलाओं की किडनी प्रभावित हुई है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भी प्रसव के बाद महिलाओं की किडनी फेल व मौत के मामले सामने आए हैं। पत्र में उन्होंने एम्स और राज्य सरकार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, एफएसएल रिपोर्ट शीघ्र मंगवाने, मृतकों एवं पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने तथा प्रभावित महिलाओं के किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery