Tuesday, March, 10,2026

FCI के गोदाम में लगी आग 11.55 हजार क्विंटल मूंगफली राख

बीकानेर: देशनोक में रेलवे पुलिया के पास स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें आसमान छूने लगीं, जिससे आसपास के आबादी क्षेत्र और नजदीकी पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही समय में पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया और करीब 33 हजार बोरियों में रखी 11.55 हजार क्विंटल मूंगफली जलकर राख हो गई। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। रात करीब 11 बजे आग लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गई। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

कई शहरों से पहुंचीं दमकल

घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery