Tuesday, May, 26,2026

बिहार में नैरेटिव अब 'जंगलराज' और 'विकासवाद' के बीचः शेखावत

माउंट आबू: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बिहार की राजनीति का नैरेटिव अब 'जंगलराज' और 'विकासवाद' के बीच में है, बाकी सारे नैरेटिव गौण हो गए हैं। इस बार लालू यादव के 'जंगलराज' और मोदी-नीतीश के 'विकासवाद' के राज के बीच ही बिहार की जनता ने वोट करना तय किया है, इसलिए निश्चित रूप से विकास ही विजयी होगा। रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि कल के सूरज का जितना निश्चित पूरब से निकलने का है, उतना ही निश्चित इस बार बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए सरकार बनने का भी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब से केंद्र की सत्ता में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का पर्दापण हुआ है, जब हमारा एकमात्र एजेंडा है, 'विकास' और देश को दुनिया के सबसे समृद्ध व शक्तिशाली देशों की पंक्ति में खड़ा करना है, जो मार्ग जनसंघ के संस्थापकों ने तय किया था, हमारा आज भी वही मार्ग है, वह है अंत्योदय का मार्ग और समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के घर में रोशनी लाने का मार्ग। शेखावत ने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में चेहरा तेजस्वी यादव नहीं हैं, बल्कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव हैं। लालू प्रसाद और राबड़ी राज की उस समय की वीभत्स यादें आज भी लोग भूले नहीं हैं। माफियाराज मुक्त बिहार आज विकसित की तरफ अग्रसर होता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसमें कहीं से भी किसी प्रकार का संदेह नहीं है।

बिहार का मतदाता लोकतांत्रिक रूप से परिपक्व

प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति हमारे सामने चुनाव लड़ता है तो वह हमारे लिए चुनौती होती है, क्योंकि वह उस रास्ते को पार करने के लिए एक अवरोध होता है, लेकिन इसके बाद भी यह निश्चित है कि बिहार का मतदाता सबसे अधिक लोकतांत्रिक रूप से परिपक्च है। बिहार के लोगों ने अब विकास का स्वाद चखा है, इसलिए विकास के साथ ही बिहार की जनता वोट करेगी। उन्होंने कहा कि पहले निश्चित ही बिहार में जाति के आधार पर वोट होता था, लेकिन अब बिहार ने पहली बार विकास, सुशासन और परिवर्तन का समय देखा है। इस बार मतदाता जाति से ऊपर उठकर विकास के लिए मतदान करेंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery