Friday, December, 26,2025

ईसाई धर्म की प्रार्थना करते 8 जने डिटेन

डूंगरपुर: बिछीवाड़ा में हिंदू संगठनों के लोगों ने एक घर में ईसाई धर्म की प्रार्थना करते 8 लोगों को पकड़ा है। उनके पास से कुछ किताबें और डायरियां भी मिली है। हिंदू संगठनों ने आदिवासियों के धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण के शक में 8 लोगों को डिटेन करते हुए उनसे पूछताछ की। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि बिछीवाड़ा में एक कच्चे घर में कुछ लोगों की ओर से विशेष प्रार्थना की जा रही थी। इस पर हिन्दू संगठनों के लोग वहां पहुंचे। घर में बिछात लगाकर 2 महिलाएं, 4 पुरुष और बच्चे बैठे मिले। वे ईसाई धर्म की प्रार्थना कर रहे थे। महिलाओं के हाथ में पुस्तकें थी। महिला ने अपना नाम संगीता खराड़ी बताया। इस पर लोगों ने कहा कि ईसाई तो संगीता नाम नहीं रखते। इस दौरान एक जने ने खुद का नाम देवीलाल खराड़ी बताते हुए खुद को आदिवासी हिंदू होना बताया। लोगों का आरोप है कि ईसाई धर्म की प्रार्थना करवा रहे लोगों के पास से मिली डायरी के एक पेज पर लिखा था बिछीवाड़ा में चर्च के लिए जमीन चाहिए। इससे लग रहा है कि मिशनरीज आदिवासी इलाके में चर्च के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery