Friday, September, 26,2025

3 दिन से लापता युवक का शव मोर्चरी में मिला, परिजनों का धरना

भीलवाड़ा: शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव परिजनों को 3 दिन बाद बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मिला। इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई और पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। इनका आरोप था कि 31 अगस्त से लापता उनके बेटे का शव 3 दिन से हॉस्पिटल की मोर्चरी में पड़ा है, लेकिन पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना नहीं दी गई। इन्हें आशंका है कि जिन लोगों के साथ उनका बेटा था, उन्होंने मर्डर किया है। मृतक के जीजा महावीर ने बताया कि यश लखारा (24) 31 अगस्त को घर से बाजार के लिए निकला था। रात को जब उसके बड़े भाई अभिषेक ने फोन करके पूछा तो उसने बताया कि वो दोस्तों के साथ जोधडास फाटक के पास एक होटल में खाना खा रहा है और कुछ ही देर में घर लौट आएगा।

फोन किया तो स्विच ऑफ मिला

रात को यश घर नहीं आया। अगले दिन 1 सितंबर को जब बड़े भाई ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, उसने यश की तलाश में अपने सभी मिलने जुलने वाले और परिचितों को फोन किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। बाद में सुभाष नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसी बीच एक एडवोकेट के जरिए उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में शव की सूचना मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery