Wednesday, August, 13,2025

शीतला सप्तमी आज : 427 साल पुरानी परंपरा अर्थी उठाए नाचते-गाते लोग खेलेंगे होली

भीलवाड़ा: शीतला सप्तमी पर शुक्रवार को भीलवाड़ा में अनूठी परंपरा है। यहां इस दिन मुर्दे की सवारी निकाली जाएगी, आगे नाचते-गाते लोग रंग-गुलाल के साथ मस्ती करेंगे और इसी बीच मुर्दा उठकर भाग जाएगा... चौंक गए ना! यह भीलवाड़ा की 427 साल पुरानी परंपरा है। हर साल शीतला सप्तमी पर इसका आयोजन किया जाता है। और तो और, भीलवाड़ा में धुलंडी भी इसी दिन मनाई जाती है।

दरअसल, यहां शीतला सप्तमी पर होली खेलने की परंपरा है। सुबह से ही शहर की सड़कों पर होली का धमाल देखने को मिलेगा। शहर की सड़कें केवल रंग और होलियारों से भरी नजर आएंगी। इस मौके पर हर साल की तरह चित्तौड़ की हवेली
से निकलने वाली मुर्दे की शवयात्रा और श्मशान पहुंचने से पहले उसके अर्थी से उठकर भाग जाने की परंपरा को देखने भीलवाड़ा के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

मेवाड़कालीन इस परंपरा में हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। मुर्दा बनने के लिए भीड़ में से ही किसी का चयन किया जाता है।

427 साल पहले हुई थी शुरुआत

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा शहर का निर्माण विक्रम संवत् 1655 में हुआ था। तब मेवाड़ रियासत के राजा ने भोमियों का रावला के ठाकुर को ताम्रपत्र व पट्टा प्रदान किया था। इसका प्रमाण रावले में आज भी मौजूद है और तब से इस परंपरा की शुरुआत हुई है। शीतला सप्तमी पर इसे 427 साल हो चुके हैं और यह परंपरा आज भी जारी है।

मुर्दा भागा तो जलाया किसे ?

होली धमाल के बीच परंपरानुसार दोपहर 12 बजे चित्तौड़ वालों की हवेली पर एक अर्थी सजाई जाएगी और एक युवक को इस पर लिटाया जाएगा। इसके बाद अर्थी उठाकर लोग गुलाल उड़ाते हुए शवयात्रा निकालेंगे। पूरे शहर से होती हुई ये यात्रा मंदिर (श्मशान) पहुंचेगी, लेकिन इससे पहले ही अर्थी पर लेटा युवक भीड़ में गायब हो जाएगा और उसकी जगह डमी पुतले को जलाया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery