Saturday, February, 14,2026

हाईवे पर 7 वाहन भिड़े, 3 की मौत

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के पास कोठारी पुलिया पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक के बाद एक सात वाहन भिड़ गए। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। हाइवे पर करीब 4 किमी. जाम लग गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया। हादसे में पोलूराम पुत्र करणसिंह रावत निवासी माताजी खेड़ा, भिनाय, अजमेर, सुनील पुत्र खेमराज कुमावत निवासी कल्याण थाना क्षेत्र, मुंबई व राकेश की मौत हो गई। वहीं, यूपी के बरेली निवासी तकसीर, जहीर, खतिफ, चित्तौड़गढ़ निवासी नीलम व गंगादेवी घायल हो गए।

टेलर-टेम्पो की भिड़ंत, मां-बेटा व पत्नी की मौत

नागौर। मूंडवा के ईनाणा गांव के पास शुक्रवार को ट्रेलर और टेम्पो की भिड़ंत में मां, बेटा व उसकी पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूंडवा निवासी रुस्तम (26) अपनी मां चुका (46) और पत्नी गुलशन (24) के साथ नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल आया था। मां को दिखाकर तीनों टेम्पो से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईनाणा गांव के पास ट्रेलर ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर लगते ही टेम्पो पलट गया और तीनों उसके नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे में चुका, रुस्तम और गुलशन तीनों की मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery